पूर्णिया, जुलाई 18 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के काझा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या- 15 स्थित एक किराना दुकान व्यवसायी के पुत्र की मौत सर्पदंश से हो गयी। मृतक बालक की पहचान काझा गाँव निवासी राजेश कुमार के इकलौता 15 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक बालक अपने पिता के किराने की दुकान पर बैठकर ग्राहकों को समान देकर गल्ला में रुपया रख रहा था। गल्ला में हाथ देते ही जहरीले सर्प ने बालक को डंस लिया। उसे जीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त जानकारी मुखिया संघ के अध्यक्ष सह काझा पंचायत के मुखिया राजेश कुमार साह ने दी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बेटे की मौत की खबर सुन घर पहुंचे पिता, चीख-पुकार से गूंज उठा आंगन वही आदर्श कुमार उर्फ गोलू एवं राजेश कुमार साह ने इस...