पूर्णिया, सितम्बर 19 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बीचो-बीच फोर्ड कंपनी चौक पर हाईप्रोफाइल ड्रामेबाजी हुई। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। जहां कसबा विधायक नीतेश सिंह के साथ कुछ लोग उलझ गए। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में कसबा के विधायक नीतेश सिंह, जिला परिषद के उपाध्यक्ष छोटू सिंह एवं नगर निगम के पूर्व मेयर के पति प्रताप सिंह दिख रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की नोकझोंक में शब्दों की सारी मर्यादाएं टूट गई। वीडियो में हल्ला कर रहे लोग गाली- गलौज से लेकर गोली मारने तक की धमकी देने का आरोप लगाते दिख रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में सदर वन एसडीपीओ अभिनव पराशर को माहौल शांत कराते भी देखा जा सकता है। काफी मशक्कत के बाद माहौल किसी तरह शांत हुआ। बताया जा रहा है कि जमीन के किसी विवाद को लेक...