Purnia News: सरस्वती शिशु मंदिर में अभिभावक गोष्ठी
पूर्णिया, जुलाई 11 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शनिवार सरस्वती शिशु मंदिर थाना चौक में कक्षा अरुण से द्वितीय तक के भैया-बहनों के अभिभावकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। अभिभावक गोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मेनका कुमारी ने की। अभिभावक गोष्ठी की शुरुआत विमल कुमार एवं प्रभारी प्रधानाचार्य कन्हैया कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। गोष्ठी का उद्देश्य विद्यालय, परिवार एवं विद्यार्थियों के बीच समन्वय स्थापित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक संवाद करना था। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, संस्कार, अनुशासन तथा नियमित अध्ययन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। साथ ही अभिभावकों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया गया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.