Purnia News: सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने बीडीओ को बांधा रक्षा सूत्र
पूर्णिया, अगस्त 28 -- Purnia News: बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्या भारती की इकाई मां दुर्गा सरस्वती शिशु मंदिर वासुदेवपुर की छात्राओं ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। छात्राओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अश्विनी कुमार सहित उनके सहयोगियों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बीडीओ अश्विनी कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में संस्कृति, सभ्यता और नैतिकता को किसी भी परिस्थिति में नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षा के परिणाम से डरने की जरूरत नहीं है। परिणाम को जीवन का एक माध्यम मानकर लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करना चाहिए, सफलता अवश्य मिलेगी। यह भी पढ़ें- Khagaria News: रक्षाबंधन पूर्व भाईचारे, स्नेह और सामाजिक समरसता का दिया संदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.