Purnia News: सरदार पटेल की 151 वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित
पूर्णिया, नवम्बर 1 -- मीरगंज में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती पर मीरगंज स्थित दृष्टि पब्लिक स्कूल में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार के सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मौके पर विद्यालय के संस्थापक मुनचुन साह ने विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व के बल पर स्वतंत्र भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने भारत को एक सूत्र में पिरोने का महत्वपूर्ण कार्य किया। इसी योगदान के कारण उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.