Purnia News: सरकारी योजनाओं का अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
पूर्णिया, अगस्त 1 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को बनमनखी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अतुल आनंद ने जानकीनगर नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान योजनाओं की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया गया। उन्होंने बताया कि वुडको परियोजना के तहत निर्मित विभिन्न विकास योजनाओं की जांच की गई। इस दौरान जानकीनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में कलवर्ट निर्माण तथा वार्ड संख्या 13 में मंच परिसर, चारदीवारी और सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर विस्तृत जांच प्रतिवेदन तैयार कर वरीय अधिकारियों को भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- Purnia News: आवश्यक कार्यों के लिए एस्टीमेट तैयार कर विभाग को भेजें : ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.