पूर्णिया, अगस्त 14 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। नगर पंचायत कार्यालय धमदाहा के सभागार में कई महीने बाद सामान्य बोर्ड की बैठक किया गया। मुख्य पार्षद रानी देवी कि अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आम लोगों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादित करने पर चर्चा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा किया गया हैं। खास सफाई कि व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए स्वच्छता पदाधिकारी को प्रत्येक सप्ताह सभी वार्डों का स्थल निरीक्षण करने पर जोर दिया गया। 15 अगस्त एवं 25 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा सड़क, पुल और नाला निर्माण सहित नगर के विभिन्न विकास कार्यों को गति देने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उप मुख्य पार्षद मीना कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी दिव...