Purnia News: समाजसेवी को मंत्री दीपक प्रकाश ने दी श्रद्धांजलि
पूर्णिया, अगस्त 10 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया के सुभाष नगर निवासी राज्य खाद्य निगम के पूर्व जिला प्रबंधक वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कुशवाहा कल्याण परिषद पूर्णिया के मुख्य संरक्षक स्वर्गीय युगल किशोर महतो के निधन पर रविवार को बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश उनके आवास पहुंचे। मंत्री ने स्वर्गीय महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मंत्री दीपक प्रकाश ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि युगल किशोर महतो समाजसेवा, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक कार्यों के प्रति सदैव समर्पित रहे। उनके निधन से पूर्णिया ने एक अनुभवी समाजसेवी, कुशल प्रशासक और मार्गदर्शक व्यक्तित्व खो दिया है। उनकी कमी की भरपाई निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.