पूर्णिया, अगस्त 14 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोशी स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों एवं अन्य समाजसेवी की बैठक प्रो. आलोक कुमार के निज आवास पर की गई। अध्यक्षता एडवोकेट नारायण शर्मा ने की। बैठक में चुनाव सम्बंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। चुनाव संचालन के लिए ग्यारह सदस्यीय सोशल टीम का गठन किया गया। जिला स्तर से प्रखंड स्तर तक टीम गठन करने का निर्णय लिया गया। सर्वाधिक मतदाताओं को जागरूक करने की रणनीति बनाई गई। ग्यारह सदस्यीय टीम में बम भोला साहनी, उमेश प्रसाद यादव, बबलू गुप्ता, संजीव शुभम, प्रवेश कुमार रजक, विनीत कुमार, ई. सुमित कमल, मिथिलेश कुमार यादव, संजीव कुमार भारती, इरशाद पूर्णवी एवं नवीन कुमार पासवान को शामिल किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...