पूर्णिया, सितम्बर 9 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। जानकीनगर नगर पंचायत के महाराजी गांव वार्ड संख्या-15 निवासी सच्चिदानंद यादव की पुत्रवधू एवं समाजसेविका अर्पणा कुमारी (42 वर्ष) का मंगलवार को अचानक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. अर्पणा कुमारी अपने मिलनसार स्वभाव, सामाजिक कार्यों और जनसेवा के लिए जानी जाती थीं। उनकी स्मृति में आयोजित शोकसभा की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश पासवान ने की। इस अवसर पर पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद यादव, राजद महासचिव सोना पासवान, शिवानंद पासवान, राजेश भारती, विकास कुमार, मणि भारती, नवीन कुमार भारती सहित अनेक लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: निधन पर चित्रगुप्त मंदिर में शोकसभा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...