पूर्णिया, अक्टूबर 4 -- Purnia News: गढ़बनैली। एक संवाददाता। पटना के विद्यापति भवन लोदीपुर में राष्ट्रीय सूड़ी महासभा की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कसबा नगर परिषद क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी राजेश कुमार महतो को सम्मानित किया गया। समारोह में उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। समारोह में समाज की सामाजिक एकजुटता, शिक्षा, सेवा और विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया, पूर्व विधान परिषद सदस्य सुमन कुमार महासेठ, पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक प्रहलाद कुमार पूर्वे, दिगंबर मंडल सहित समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News:...