पूर्णिया, जुलाई 11 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्युत कार्यालय परिसर के सामने बिजली की विभिन्न समस्याओं और लचर आपूर्ति के खिलाफ शुरू धरना प्रदर्शन आज समाप्त हो गया। मालूम हो कि बिजली विभाग की ओर से उचित कार्रवाई और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया है। इसके पश्चात भूख हड़ताल कर धरना प्रदर्शन पर बैठे अनशन कारियों द्बारा धरना खत्म कर दिया गया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व झुन्नी इस्तम्ब्रार पंचायत के समाज सेवी ईरशाद पूर्णवी एवं मो0 शहनवाज आलम उर्फ सानो द्बारा किया जा रहा था। ज्ञात हो की बीते शुक्रवार से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों की कुल छह सूत्री मांगे थी। जिसमें जर्जर तार बदलकर नया ट्रांसफारमर लगाने, बांस बल्ला हटाकर बिजली के खंभे लगाने, किसानों को कृषि बिजली कनैक्शन व खेतों तक लाइन देने,...