पूर्णिया, जुलाई 25 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधानसभा सत्र में बायसी विधायक गुलाम सरवर ने क्षेत्र की समस्या से अवगत कराकर अतिशीघ्र निदान की मांग की है। बायसी विधायक गुलाम सरवर ने कहा कि बायसी विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत डगरुआ प्रखंड के छपरैली गांव में कृषि कार्य के लिए दो साल पहले दो ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था जिसका अब तक लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि बायसी विधानसभा क्षेत्र में कृषि कार्य के लिए 36 ट्रांसफॉर्मर जले हुए हैं। विधायक गुलाम सरवर ने अतिशीघ्र क़ृषि कार्य के लिए जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलकर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग किया है।इस दौरान जले हुए ट्रांसफार्मर के कारण किसानों को काफी दिक्कत हो रही है। इसके अलावा खेती किसानी में किसानों की लागत पूंजी भी बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...