Purnia News: समय पर नहीं खुले धान अधिप्राप्ति केंद्र, बाजार में औने-पौने भाव पर धान बेचने को मजबूर किसान
पूर्णिया, नवम्बर 20 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र में अब तक सरकारी स्तर पर धान अधिप्राप्ति केंद्र नहीं खुलने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। धान की कटाई और तैयारी का समय लगभग समाप्त हो चुका है, जबकि रबी फसलों की बुआई का समय भी शुरू हो गया है। इसके बावजूद अनुमंडल क्षेत्र में सरकारी स्तर पर धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में किसानों को मजबूरन अपना धान स्थानीय बाजारों में औने-पौने दाम पर बेचना पड़ रहा है। सरकारी खरीद में देरी को लेकर किसानों में मायूसी के साथ आक्रोश भी देखा जा रहा है। अनुमंडल क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने बताया कि हर साल सरकार की ओर से समय पर धान खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन व्यवहारिक रूप से धान अधिप्राप्ति केंद्र काफी देर से खुलते हैं। जब तक पैक्सों के माध्यम से सरकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.