पूर्णिया, अगस्त 19 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रीय ध्वज को समय पर ससम्मान नहीं उतारने के मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित विद्यालय प्रधान से स्पष्टीकरण तलब किया है। मामला नगर पंचायत रूपौली अंतर्गत वार्ड संख्या 09 स्थित प्राथमिक विद्यालय गिद्दा का है। गिद्दा गांव निवासी मिथुन कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि 15 अगस्त को विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया गया था, लेकिन इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को नियमानुसार सम्मानपूर्वक समय पर नहीं उतारा गया। ग्रामीण के अनुसार, 15 अगस्त को फहराया गया तिरंगा 16 अगस्त को पूरे दिन और रात विद्यालय में ही लगा रहा। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा रैली से कैडेट्स को रोकने का आरोप, शिक्षक को नोटिस इसके बाद 17 अगस्त क...