पूर्णिया, सितम्बर 2 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई के नाम पर प्रतिदिन 50 हजार रुपये से अधिक खर्च किए जाने के बावजूद कई वार्डों में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। मुख्य बाजार से लेकर बस स्टैंड, सर्वोदय आश्रम चौक और श्रीराम टॉकीज के आसपास सड़क किनारे फैले कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत की ओर से बाजार क्षेत्र में दिन में दो बार सफाई कराने का दावा किया जाता है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगहों पर नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। कहीं-कहीं एक बार औपचारिक सफाई के बाद कचरा भी नहीं उठाया जाता है। इससे सड़क किनारे और गलियों में गंदगी जमा होती जा रही है。

शिकायत के ब...