पूर्णिया, अगस्त 1 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम के सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। पिछले दो दिनों से नियमित कचरा उठाव नहीं होने के कारण शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों, मुख्य सड़कों और बाजार क्षेत्रों में कचरे का अंबार लगने लगा है। इससे आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। हड़ताल के कारण घर-घर से कचरा संग्रहण का कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कई स्थानों पर लोग मजबूरी में सड़क किनारे और खाली जगहों पर कचरा फेंक रहे हैं। नतीजतन जगह-जगह गंदगी फैलने लगी है। बरसात के मौसम में जमा कचरे से दुर्गंध उठने लगी है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: दो दिनों में ही शहर गलियों में पसरा कचरा शहर के कई वार्डों में नालियों क...