Purnia News: सदर विधायक ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष को दी बधाई
पूर्णिया, अगस्त 13 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य केजरीवाल, सचिव भारत जायसानी एवं कोषाध्यक्ष निर्मल जैन को विधायक विजय खेमका ने बधाई दी है। विधायक ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि चेंबर की नई टीम व्यवसायियों एवं उद्यमियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि व्यवसायी एवं उद्यमी देश प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार व्यवसायियों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यापार एवं उद्योग के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। विधायक ने कहा कि पूर्णिया की प्रगति के लिए पूर्णिया चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित सभी व्यवसायी, उद्यमी एवं सामाजिक संगठनों को उनका भरपूर सहयोग सदैव मिलता रहेगा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.