Purnia News: सदर एसडीएम ने कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
पूर्णिया, जुलाई 30 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। सदर अनुमंडल पदाधिकारी तुषार कुमार ने गुरुवार दोपहर केनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। अचानक हुए निरीक्षण से अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई। एसडीएम ने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यालय में संचालित कार्यों, अभिलेखों के रखरखाव तथा आम लोगों से जुड़े मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों की जानकारी ली और उनके निष्पादन की स्थिति के बारे में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी अनुपस्थित भी पाए गए, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम तुषार कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.