पूर्णिया, अगस्त 1 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थाना क्षेत्र स्थित सत्संग विहार मंदिर परिसर में श्री श्री बड़मां का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गुरु भाई, गुरु माताएं एवं श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। गुरु माताओं ने नारी के आदर्श चरित्र एवं उसके सामाजिक और आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं गुरु भाइयों ने सत्संग एवं नाम संकीर्तन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक प्रार्थना भी की गई, जिसमें सभी ने समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री श्री बड़मां क...