Purnia News: सत्संग मंदिर के समीप सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका
पूर्णिया, जुलाई 4 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। टीकापट्टी थाना क्षेत्र के सिमरा गांव वार्ड संख्या-01 स्थित बहियार में सत्संग मंदिर के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर टीकापट्टी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत युवक की उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक के बाएं पैर पर घिसटने के निशान थे तथा उसके मुंह से हल्का खून निकला हुआ था। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को पहचान छिपाने या साक्ष्य मिटाने की नीयत से यहां लाकर फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.