Purnia News: सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया, अक्टूबर 12 -- Purnia News: अमौर, एक संवाददाता। बायसी-दिघलबैंक स्टेट हाईवे-99 पर पलसा के पास सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह दस बजे की है। मृतक की पहचान अमौर नगर पंचायत के बहादरपुर निवासी रमजान के पुत्र मकसूद के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ देर तक सड़क जाम कर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार, मकसूद की शादी बीते 23 सितंबर को पलसा निवासी अली हसन की पुत्री से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। वह अपनी ससुराल पलसा से बाइक पर सवार होकर घर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक चारपहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा। इसी बीच दूसरी ओर से आ रहे सामान लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.