पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी-सोनाली सड़क मार्ग स्थित गौरा मोड़ के समीप सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी।मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेंद्रपुर पलासी गांव निवासी प्रदीप ऋषि के 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि राहुल कुमार बुधवार देर शाम अपने एक रिश्तेदार की बाइक लेकर पूर्णिया गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। गुरुवार की सुबह गौरा मोड़ के समीप एक बाइक जामुन के पेड़ से टकराई हुई स्थिति में मिली, जबकि राहुल कुमार का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत घटना की सूचन...