Purnia News: सड़क व विकास कार्यों का अपर सचिव ने किया निरीक्षण
पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के अपर सचिव आदित्य प्रकाश ने हरदा क्षेत्र की हरदा एवं गंगेली पंचायत में चल रहे सड़क, नाला सहित विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों और 15वीं वित्त आयोग से संचालित योजनाओं का भी जायजा लिया। अपर सचिव ने मौके पर पहुंचकर योजनाओं की गुणवत्ता और कार्य की प्रगति की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा योजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने का निर्देश दिया। मुखिया अंजली कुमारी एवं मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार भारती को भी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा कराने को कहा गया। अपर सचिव ने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.