Purnia News: सड़क पर जमा पानी आवागमन में बाधक
पूर्णिया, सितम्बर 2 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता कसबा नगर परिषद अंतर्गत राणी सती चौक से कांलेज चौक तक जाने वाली सड़क के बीच लकड़ी प्लाई मिल के दक्षिण सड़क पर जमा पानी से लोगों के आवागमन में बाधक बन गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि हल्की बारिश में भी इस सड़क पर जल जमाव हो जाता है और जमा पानी सप्ताह भर तक नहीं सुखता है।जमा पानी से लोगों को जाने आने में काफी दिक्कत होती है। विशेष तौर पर कांलेज जाने वाले छात्र एवं छात्राओं को जमा पानी में पैर डालकर ही जाना होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि सड़क के दोनों ओर मिट्टी डालकर दोनों ओर ऊंचा कर लिया है और कसबा नगर परिषद द्वारा जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस मामले में कसबा नगर कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि जमा पानी को शीघ्र निकाला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.