पूर्णिया, अगस्त 2 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद अंतर्गत कसबा नेहरू चौक से पश्चिम स्टेशन रोड जाने वाली सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा सड़क अतिक्रमित कर लेने से हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। कभी कभी घंटों जाम की स्थिति रहती है। अगर किसी को इमरजेंसी में स्टेशन ट्रेन पकड़ना है तो जाम के कारण उसकी ट्रेन की भी छूटने की संभावना बनी रहती है। हाट के दिनों में इस सड़क होकर गुजरना काफी मुश्किल हो जाता है। दुकानदार सबेरे नौ बजे से पांच बजे अपने अपनी दुकानों पर बैठे रहते हैं। इसकी शिकायत कसबा पुलिस से भी की गयी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सड़क किनारे अतिक्रमण से लग रहा जाम हालांकि, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है। लोगों ने अतिक्रमण हटाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Katihar News: सालमारी बाजार अतिक्रमण का शिकार,...