पूर्णिया, नवम्बर 1 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड की रहुआ पंचायत में ग्रामीण सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या गंभीर होती जा रही है। पंचायत की कई ग्रामीण सड़कों पर लोगों द्वारा अतिक्रमण कर उसे अपने खेतों में मिला लिया गया है। इससे किसानों सहित आमलोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जोतलखाय से चपय जाने वाली सड़क, बैठा टोला से कबैया बहियार होते हुए बड़की बाड़ी जाने वाली सड़क तथा हरदा से कल्याणपुर जाने वाली सड़क समेत कई अन्य ग्रामीण मार्ग अतिक्रमण की चपेट में हैं। सड़कों की चौड़ाई कम हो जाने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं किसानों को खेतों की जुताई, कृषि उपकरण ले जाने और फसल की ढुलाई में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इन सड़कों को...