Purnia News: सड़कों पर जलजमाव से जनजीवन प्रभावित
पूर्णिया, अगस्त 6 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के कारण कसबा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है। प्रमुख सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। पैदल चलने वाले, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के ओवरब्रिज के नीचे की सड़क, कॉलेज रोड, मदरसा चौक, थाना रोड, नेहरू चौक, पोस्ट ऑफिस रोड, चांदनी चौक, नेमा टोल सड़क, शास्त्री चौक, मदारघाट काली मंदिर चौक, नाईटोल सड़क और रानी सती चौक समेत कई प्रमुख मार्गों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकांश सड़कों के किनारे नालियों का अभाव है। बारिश का पानी निकासी नहीं होने के कारण सड़कों पर जमा हो जाता है, जिससे हर वर्ष लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। जलजमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.