Purnia News: सज गया मां लक्ष्मी का दरबार, पांच दिवसीय पूजा और मेला शुरू
पूर्णिया, अक्टूबर 25 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बाड़ीहाट में पांच दिवसीय मां लक्ष्मी पूजा का शुभारंभ हो गया। रविवार की शाम प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद आरती हुई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहां 30 अक्टूबर तक पूजा-अर्चना के साथ मेले का आयोजन किया जाएगा। पूजा समिति के अध्यक्ष विश्वकर्मा झा और महासचिव त्रिलोकचंद पांडेय उर्फ बौआ पांडेय ने बताया कि पांच दिवसीय पूजा को खास बनाने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Munger News: शरद पूर्णिमा पर बंगाली समाज ने भक्तिभाव से की मां लक्ष्मी की पूजा पूजा के दौरान शांति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.