Purnia News: संस्कार भारती की पूर्णिया इकाई ने पंच प्रण पर की चर्चा
पूर्णिया, अगस्त 24 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। संस्कार भारती पूर्णिया इकाई की साधारण सभा का आयोजन विद्या बिहार टेक्निकल इंस्टीट्यूट के प्रांगण में किया गया। सभा में प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में संस्कार भारती उत्तर बिहार प्रांत के महामंत्री सुरभित दत्त उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय महामंत्री सुरभित दत्त, जिलाध्यक्ष पल्लवी मिश्रा एवं अमित कुंवर द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुआ। इसके बाद अतिथियों को अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया। बैठक में कलाकारों के द्वारा संस्कार भारती के ध्येय गीत की नृत्य एवम स्वागत गीत की प्रस्तुति हुई। बैठक में जिला महामंत्री कुमारी चांदनी शुक्ला ने विगत वर्ष संस्कार भारती के द्वारा किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी दी। बैठक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.