Purnia News: संशोधित फाइल : पूर्णिया में नहीं बन पाएगा वाशिंग पिट : जमीन की कमी बनी बाधा
पूर्णिया, सितम्बर 11 -- Purnia News: पूर्णिया, धीरज। पूर्णिया में वाशिंग पिट नहीं बन पायेगा। पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट निर्माण में जमीन की कमी सबसे बड़ी बाधा है। समस्तीपुर रेल मंडल के द्वारा सर्वे के बाद रिपोर्ट के मुताबिक पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर जमीन की तंगी है। स्टेशन के पास उपलब्ध जमीन की लंबाई ठीक है लेकिन चौड़ाई कम है। एक पिट, एक स्टेबलिंग, एक सिक लाईन निर्माण के लिए जितनी जमीन चाहिए, उतनी नहीं है। हालांकि, रेलवे ने अभी इस प्रोजेक्ट को खारिज नहीं किया है। रेल मंडल के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि अभी भी पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट निर्माण पर विचार किया जा रहा है। पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट निर्माण की मांग 2018 से ही उठती रही है, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों, यात्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.