पूर्णिया, अक्टूबर 29 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। रूपौली थाना क्षेत्र के डोभा गोठ बस्ती में संतोष साह हत्याकांड में पुलिस को सफलता मिली है। थानाध्यक्ष अभय रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर मृतक की पत्नी रीना देवी, सास विमला देवी और साढ़ू बिपिन साह को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता अनिल साह के आवेदन पर रुपौली थाना में कांड संख्या 123/26 दर्ज किया गया था। आवेदन में संतोष साह की हत्या अवैध संबंध में किए जाने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के बयान अलग-अलग हैं। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- ससुराल में युवक की मौत, पत्नी समेत 4 पर मर्डर केस ; पिता बोले- जीजा संग रिलेशन में है मृतक की बीवीतीन आरोपी गिरफ्तार ....