पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के टाउन हॉल में टोटो- ऑटो संघ की जिला कमिटी का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें जहांगीर आलम को फिर से जिलाध्यक्ष चुनाव लिया गया। उन्होंने बताया कि संघ के राज्य महासचिव राजकुमार झा की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मत्ति से जिला कार्यकारिणी का चुनाव किया। अध्यक्ष के साथ- साथ महासचिव के तौर पर शिवशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष के तोर पर दिलीप शर्मा, संगठन मंत्री के रूप में रंजीत कुमार, उपाध्यक्ष के रूप में अजय कुमार साह एवं रजनीश कुमार के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के नामों पर आम सहमति बनी। चुनाव के उपरांत टोटो एंव ऑटो के हितों की बात सहित संगठन की मजबूती पर गहन चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...