Purnia News: संगीत गुरू के आवास पर गुरु पूर्णिमा
पूर्णिया, अगस्त 1 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शास्त्रीय संगीत में गुरु शिष्य परंपरा का अपना एक अलग महत्व रहा है। इसलिए आज भी शास्त्रीय शैली में ज्ञान अर्जन करने वाले छात्र अपने गुरु के प्रति पूजनीय भाव रखते हैं। इसी कड़ी में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पूर्णिया के जाने-माने संगीतगुरु पंडित कौशल किशोर दुबे के निज आवास पर संचालित संगीत विद्यालय में शास्त्रीय संगीत आधारित विशेष संगीत गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीत गुरु अमरनाथ झा और श्वेता दीदी के अलावा पंडित दूबे के शिष्य सुनील समदर्शी, बाबुल, जय किशोर,चंदन, प्रशांत, मिथलेश, आर्यन, अंशु,रेशु,संतु,सोनम, आकृति, खुशबू आदि ने सहभागिता दर्ज की और अपने गीत गुरु , कौशल किशोर दुबे को विभिन्न प्रकार की भेंट देकर अपनी श्रद्धा निवेदित की। यह भी पढ़ें- Moradabad News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.