पूर्णिया, सितम्बर 20 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ के संतोषी मां मंदिर स्थित गणपति पंडाल में चल रही श्रीराम कथा के दौरान श्रीराम जन्मोत्सव का प्रसंग आते ही पूरा कथा पंडाल भक्तिमय हो गया। साध्वी प्रियंका शास्त्री ने भगवान श्रीराम के जन्म का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान पूरा पंडाल 'जय श्रीराम' के जयघोष से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Araria News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जयघोष से गूंजा तेरापंथ भवनभगवान श्रीराम का संदेश साध्वी प्रियंका शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीराम का जन्म केवल अयोध्या के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए आनंद और धर्म की स्थापना का संदेश लेकर हुआ था। उन्होंने श्रीराम के जीवन चरित्र के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को सत्य, मर्यादा,...