पूर्णिया, जुलाई 2 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रीनगर में डिग्री कालेज को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह चरम पर है। विभागीय आदेश आने के बाद कालेज में पठन पाठन की शुरुआत हो जाएगी। श्रीनगर में डिग्री कालेज बुनियादी विद्यालय के भवन में संचालित किया जाएगा। कॉलेज को सुचारू ढंग से चलाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इस संबंध में श्रीनगर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा नरेंद्र कुमार ने बताया कि डिग्री कॉलेज में एडमिशन किया जा रहा है। डिग्री कॉलेज श्रीनगर में अब तक 102 छात्र छात्राओं का नामांकन दाखिल किया गया है। विभागीय आदेश आने के बाद पठन पाठन की शुरुआत हो जाएगी। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: नवसृजित डिग्री कॉलेजों में दाखिला शुरू, पढ़ाई सात से होने की उम्मीद वहीं डिग्री कॉलेज श्रीनगर में खुलने से जन प्रतिनिधि एवं ग्रा...