Purnia News: श्रीगुरु संत रविदास शिविर में विभिन्न विभागों के काउंटर का निरीक्षण
पूर्णिया, अगस्त 28 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विधानसभा अंतर्गत नगर निगम वार्ड संख्या-7 ब्रजेश नगर सामुदायिक भवन तथा पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक के हरदा पंचायत स्थित ठाढ़ा एवं छबिघिया महादलित टोला सामुदायिक भवन में जिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में श्रीगुरु संत रविदास विकास शिविर में विधायक विजय खेमका ने विभिन्न विभागों के लगाए गए काउंटरों का निरीक्षण जिलाधिकारी के साथ किया तथा टोलावासी से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। विधायक विजय खेमका ने शिविर में कई विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति तथा शिविर के पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं होने पर जिला पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा ऐसे शिविरों का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.