Purnia News: श्रद्धालु कांवड़ियों की सेवा कर लिया बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद
पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मरंगा स्थित गुड मिल्की परिसर में आयोजित निःशुल्क कांवड़िया सेवा शिविर में नगर निगम की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने शामिल होकर कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की सेवा की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालु कांवड़ियों को भोजन कराया और उनकी यात्रा की मंगलकामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। पूजा-अर्चना के पश्चात उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने कांवड़िया श्रद्धालुओं के बीच सेवा कार्य में भाग लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया तथा कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्तों से संवाद कर उनकी यात्रा एवं सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.