पूर्णिया, नवम्बर 8 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। छठ महापर्व के मद्देनजर नगर परिषद कसबा के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार द्वारा आज नगर क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों महावीर चौक एवं मदार घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया तथा छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। महावीर चौक छठ घाट पर घाटों के निर्माण एवं विकास से संबंधित कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत मिट्टी भराई एवं घाटों के समतलीकरण का कार्य प्रगति पर है। श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन के लिए तीन अलग-अलग स्थानों पर अस्थायी रैम्प का निर्माण कराया जा रहा है। नदी तट पर जियो बैग लगाकर तट की सुरक्षा एवं स्थिरीकरण का कार्य ...