Purnia News: शोकाकुल परिवारों से मिलकर मंत्री ने व्यक्त की गहरी संवेदना
पूर्णिया, जुलाई 7 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वार्ड पार्षद सुनील सिंह के विगत दिनों हुए आकस्मिक निधन पर उनके आवास पहुँचकर शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की तथा परिजनों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मंत्री ने कहा कि सुनील सिंह ने जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समाज के प्रति समर्पण और सेवा की जो मिसाल प्रस्तुत की, उसे सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। यह भी पढ़ें- Purnia News: जनता की समस्याओं के समाधान में नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.