Purnia News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 11 हजार नकद सहित दो लाख का सामान जलकर राख
पूर्णिया, अक्टूबर 25 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना क्षेत्र की ठाढ़ी राजो पंचायत के चंद्ररही हजारी टोल स्थित वार्ड नंबर एक में शनिवार की रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक परिवार के दो घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी में घर में रखे 11 हजार रुपये नकद सहित दो लाख रुपये से अधिक के सामान जलकर नष्ट हो गए। घटना रात करीब 11:30 बजे की है। पीड़ित अनिल मंडल के परिवार को आग लगने के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित अनिल मंडल ने बताया कि शनिवार की रात वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक वे कुछ समझ पाते और घर में रखे सामान को बाहर निकालने का प्रयास करते, तब तक आग ने कमरे को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य किसी तरह अपनी जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.