Purnia News: शिव-शिष्यों ने निकाली जागरूकता रैली
पूर्णिया, जुलाई 23 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। बनमनखी प्रखंड के गंगापुर पंचायत स्थित मिरचाईबाड़ी में शिव शिष्यता की जननी राजमणि दीदी नीलम आनंद के 74वें जन्मदिवस के अवसर पर शिव शिष्य हरिन्द्रानन्द फाउंडेशन के तत्वावधान में वृक्षारोपण एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिव-शिष्यों ने जागरूकता झांकी निकालकर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की। इस अवसर पर सार्वजनिक स्थलों एवं विभिन्न स्थानों पर लगभग एक हजार फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। प्रतिभागियों ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाने का संकल्प भी लिया। पौधरोपण अभियान में आसपास के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में गुरु भाई-बहनों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: गायत्री परिवार ने निकाली व्यसन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.