पूर्णिया, सितम्बर 30 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। विभागीय निर्देश के आलोक में दलिया अस्पताल, धमदाहा की ओर से बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पंचायत के साथ-साथ विभिन्न ग्राम पंचायतों के करीब 200 सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के बाद सफाई कर्मियों के बीच आवश्यक दवाओं का भी वितरण किया गया। चिकित्सक डॉ. राकेश रोशन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में मुख्य रूप से उच्च रक्तचाप, मधुमेह, बुखार सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। स्वास्थ्य जांच टीम में डॉ. रोशन कुमार के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अभिषेक कुमार, एएनएम मनीषा कुमारी, निभा कुमारी औ...