पूर्णिया, अक्टूबर 4 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। कुल्हैया डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले मदरसा नजामिया नूरुल उलूम भतौरिया परसराई में शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ दर्जनों अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कुल्हैया डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ मुन्ना ने कहा कि गरीबी के दलदल से निकलने का एकमात्र रास्ता शिक्षा है। इसलिए अभिभावकों को अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने का हरसंभव प्रयास करना चाहिए, ताकि बच्चे जीवन के किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहें। कुल्हैया शायर मास्टर रागिब ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जाने और पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया। अकरम जकी ने बच्चों को अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने की सलाह दी...