पूर्णिया, नवम्बर 9 -- Purnia News: बायसी/डगरूआ, एक संवाददाता। कुल्हैया डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन की ओर से डगरुआ प्रखंड के पतरिंगा गांव में मास्टर मंजर आलम के दरवाजे पर शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहली बार बायसी विधायक गुलाम सरवर शामिल हुए। इस अवसर पर दर्जनों बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गुलाम सरवर ने बच्चों को कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही बच्चे अपने समाज और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। वहीं, संगठन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ मुन्ना ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की तरक्की का एकमात्र रास्ता शिक्षा है। यदि आज की पीढ़ी पढ़ाई के प्रति गंभीर नहीं होगी तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य प्रभा...