Purnia News: शिक्षा से ही रुकेगा इलाके से पलायन, बच्चों को नियमित पढ़ाई की दी नसीहत
पूर्णिया, अक्टूबर 25 -- Purnia News: बायसी/डगरुआ, एक संवाददाता। डगरूआ के मदरसा इम्दादुल उलूम दरियापुर में कुल्हैया डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डगरुआ प्रखंड के उपप्रमुख मजाहिर सुल्तान ने की। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए नियमित पढ़ाई करने और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने की अपील की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ मुन्ना ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा रास्ता है, जिसके माध्यम से इलाके से पलायन की समस्या को रोकने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों के लिए बेहतर अवसर पैदा किए जा सकते हैं, जिससे वे अपने क्षेत्र में रहकर भी तरक्की कर सकें। संगठन के अध्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.