पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता गुलाबचंद्र साह सर्वोदय महाविद्यालय (जीसीएसएस) रानीपतरा में शुक्रवार को सर्वोदयी नेता एवं कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल साह की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान प्राध्यापकों, कॉलेज कर्मियों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. कमलेश्वरी मेहता ने की। उन्होंने कहा कि बाबूलाल साह ने शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। सर्वोदय आश्रम की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में मनाई गांधी-शास्त्री ...