Purnia News: शिक्षक दिवस पर अनुपमा पब्लिक स्कूल का पांचवां स्थापना दिवस समारोह आयोजित
पूर्णिया, सितम्बर 7 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत चम्पानगर के कोहवारा गांव से सटे मसुरिया उत्तर टोला स्थित अनुपमा पब्लिक स्कूल में शनिवार शाम शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय का पांचवां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने केक काटकर स्थापना दिवस की खुशी मनाई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न झांकियों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का शुभारंभ कोहवारा पंचायत के पूर्व मुखिया विजय प्रकाश गौतम, वयोवृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षक उत्तम प्रसाद मेहता, वयोवृद्ध समाजसेवी महेश्वरी प्रसाद मेहता, वेदानंद झा एवं युवा समाजसेवी राजेश नाथ पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- Katihar News: ओलंपियाड-एसबीपी विद्या विहार, सिरसा में श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.