Purnia News: शिक्षक के निलंबन पर ग्रामीणों व बच्चों में आक्रोश, विद्यालय में हंगामा
पूर्णिया, सितम्बर 30 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़हरी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय कटैया के पूर्व प्रधान शिक्षक श्रवण कुमार के निलंबन के बाद ग्रामीणों और स्कूली बच्चों में आक्रोश है। बुधवार को आक्रोशित छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया। इस दौरान बच्चों ने विद्यालय जाने से भी इनकार कर दिया। छात्र-छात्राओं का कहना था कि विद्यालय में श्रवण कुमार ही नियमित रूप से बच्चों को पढ़ाने का काम करते थे। उनके निलंबन से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आक्रोशित ग्रामीणों और अभिभावकों ने आरोप लगाया कि जिन शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए थी, उन्हें बचाने का काम किया गया है और श्रवण कुमार पर कार्रवाई कर दी गयी। विद्यालय में हंगामे की सूचना मिलने पर बीडीओ मनोज कुमार ने बड़हरी पंचायत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.