Purnia News: शिक्षक, कर्मी व छात्र के साथ बाहरी व्यक्ति भी अब ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायत
पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिक्षक, कर्मी व छात्र-छात्राओं के साथ बाहरी व्यक्ति भी अब समर्थ पोर्टल के माध्यम से ग्रीवेंस पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ग्रीवेंस पोर्टल शुरू कर दिया है। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर 15 दिनों के अंदर कार्रवाई पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा की जायेगी। पोर्टल का लिंक एवं क्यूआर कोड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। ऑनलाइन ग्रीवेंस पोर्टल की शुरूआत होने से छात्र-छात्राओं की समस्याओं का त्वरित समाधान होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने जारी की अधिसूचना: -पूर्णिया विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.